HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज ब्रेकिंग : दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने रोका,...

सितारगंज ब्रेकिंग : दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने रोका, विरोध में धरने पर बैठे किसान

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

नारायण सिंह रावत

ADVERTISEMENTSAd

सितारगंज। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में आयोजित हड़ताल में शामिल होने जा रहे किसानों को नानकमत्ता पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद नाराज किसान मौके पर धरने पर बैठ गए। गुरुवार को अखील भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में करीब दो सौ किसान दिल्ली कूच कर रहे थे। सूचना पर एसओ नानकमत्ता कमलेश भट्ट ने किसानों को दिल्ली जाने से रोक दिया। इसके विरोध में किसान मौके पर धरने पर बैठ गए। त्रिलोचन सिंह का कहना था कि केंद्र सरकार किसानों पर काले कृषि कानून थोप रही है।

इसको तत्काल वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कहा कि सरकार उनको रोककर किसानों की आवाज दबा रही है। एसओ कमलेश भट्ट का कहना है कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए किसानों को रोक गया है। कहा कि किसान सोशल गाइडलाइन का पालन करते हुए विरोध कर सकते हैं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जागीर सिंह, नगला मंडल अध्यक्ष प्यारा सिंह, मनसुख राणा, जयंती राणा, रुकमा वती व सरोजनी देवी आदि उपस्थित थे।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : सरकार ने रैपिड एंटीजन टेस्ट की नई दरें तय कीं, 40रूपये की होगी बचत.

उत्तराखंड : सात फेरे पूरे करते ही दाम्पत्य जीवन के बजाय आइसोलेशन में पहुंच गया दूल्हा

सितारगंज : आशा कार्यकर्ताओं ने मांग वेतन मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments