HomeUttarakhandDehradunदेहरादून न्यूज : सतपाल महाराज ने दी इगास (बग्वाल) यानी गढ़वाली दीपावली...

देहरादून न्यूज : सतपाल महाराज ने दी इगास (बग्वाल) यानी गढ़वाली दीपावली पर प्रदेशवासियों को बधाई

देहरादून। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज प्रदेशवासियों को इगास (बग्वाल) गढ़वाली दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कोविड के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है।
सतपाल महाराज ने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र में दीपावली के 11 दिन बाद इगास यानी गढ़वाली दीपावली मनाई जाती है। महाराज ने कहा कि भगवान राम के वनवास से अयोध्या लौटने के 11 दिन बाद उत्तराखंड में सूचना पहुंची थी। इसलिए यहां पर 11 दिन बाद दीपावली मनाने की परंपरा है। साथ यह भी उल्लेख मिलता है कि लगभग 400 वर्ष पूर्व वीर माधव सिंह भंडारी के नेतृत्व में गढ़वाल सेना के द्वारा दापाघाट का युद्ध जीता गया था। युद्ध में विजय प्राप्त करने की खुशी में भी विजय पर्व के रूप में इगास मनाने की परंपरा है। सतपाल महाराज ने समस्त प्रदेशवासियों को इगास (बगवाल) गढ़वाली दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया है कि सभी सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए कोविड के नियमों का पालन करें और सौहार्दपूर्ण वातावरण में इस पर्व को मनाएं।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments