HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : एसएसपी मीणा ने जारी की अपील, अभी टला नही...

अल्मोड़ा न्यूज : एसएसपी मीणा ने जारी की अपील, अभी टला नही है कोरोना का खतरा, जब तक दवाई नहीं, तब तक ढ़िलाई नहीं

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
शीत ऋतु एवं शादी ब्याह के सीजन के दृष्टिगत कोविड-19 के नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रहलाद नारायण मीणा ने जनपद वासियों से केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी किये गये निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है। अतः सतर्कता और सावधानी रखी जानी आवश्यक है। इसके लिए जन आन्दोलन अभियान चला कर हर स्तर पर लगातार सभी को जागरूक किया जा रहा है, इसे सफल बनाने हेतु नियमों का पालन कर सहयोग करें। ठंड के मौसम में अपने रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनायें, अपने हाथों को बार-बार धोएं, तथा अपने परिवेश को स्वच्छ रखें, कहीं भी जाएं मास्क का उपयोग अनिवार्यतः किया जाय। भीड़ भाड़ वाले स्थानों में दो गज की दूरी का ध्यान रखें। अपने व अपने परिवार एवं जाड़ों के मौसम में बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने जारी अपील में कहा कि आजकल शादियों का सीजन है, यदि ऐसे स्थलों पर जाना अत्यंत आवश्यक हो तो सामूहिक जमावट वाले स्थलों पर कोविड 19 की रोकथाम हेतु समुचित व्यवहारों का पालन किया जाये। उन्होनें यह भी कहा कि जारी निर्देशों का पालन करना हम सब की जिम्मेदारी है, हम अपने सामान्य जीवन में नियमों का पालन करेगें तो हम इस महामारी से अपने एवं इस समाज को बचा पायेगें, ध्यान रहें जब तक दवाई नहीं तब तक ढ़िलाई नहीं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments