HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : श्री गुरु नानक देव जयंती पर भी कोरोना का...

लालकुआं न्यूज : श्री गुरु नानक देव जयंती पर भी कोरोना का साया, नहीं होगा कोई बड़ा कार्यक्रम

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

लालकुआं। कोरोना का साया अब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भी पड़ता दिख रहा है। प्रदेश में बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए इस बार लालकुआं गुरुद्वारा महासभा प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में कोई भी बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं करेगा। गुरुद्वारा महासभा द्वारा लोगों से घर पर ही प्रकाश पर्व मनाने की अपील की जा रही है।
गुरुनानक देव जयंती 30 नवंबर को है। सिख समाज के लोगों द्वारा आयोजनों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हर साल गुरु नानक देव की जयंती पर भव्य नगर कीर्तन निकाला जाता था तथा गुरुद्वार में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही जगह-जगह लंगर भी लगाये जाते हैं, लेकिन इस दफा कोविड के चलते सिख समाज के लोगों ने खुद ही कार्यक्रमों को सीमित कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

यहां गुरुद्वारा महासभा के अध्यक्ष हंरबस सिंह ने बताया कि इस बार गुरु नानक कीर्तन दरबार का कार्यक्रम सुबह साढ़े छह बजे से प्रातः 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें अधिक लोग मौजूद नहीं रहेंगे। उन्होंने सभी लोगों से घरों पर ही कीर्तन करने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्य दीवान 30 नवंबर को सजेगा जो सुबह 6 से 10:30 बजे तक रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बार लंगर का भी आयोजन नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी कार्यक्रम कोविड-19 के नियम अनुसार ही किए जाएंगे। इस मौके पर गुरुद्वारा महासभा के महामंत्री राजकुमार सेतिया आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments