सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के चचेरे भाई व देवभूमि नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा’ के चाचा दीप चंद्र जोशी का लंबी बीमारी के बाद आज शुक्रवार को 64 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके स्वर्गारोहण की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। कल शनिवार को विश्वनाथ घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। शवयात्रा घाट के लिए धारानौला से 11.30 बजे रवाना होगी।
उल्लेखनीय है कि मल्ला जोशीखोला निवासी दीप चंद्र जोशी मिलनसार प्रवृत्ति के और मृदभाषी थे। उनका यहां जोशी टेंट हाऊस नाम से प्रतिष्ठान है। आज शुक्रवार की शाम 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पत्नी व 2 पुत्र छोड़ गये हैं। देवभूमि व्यापार मंडल ने उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए हार्दिक शोक संवेदना प्रकट की है। नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ने कहा कि उनका निधन अल्मोड़ा के लिए अपूरणीय क्षति है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। शोक जताने वालों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महासचिव युसुफ तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सचिव जगत तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष फईम अहमद, नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष स्नेहा चौहान, महासचिव राम प्र्रकाश निरंकारी, उप सचिव मो. निशाद, उपसचिव कमल सनवाल, नगर कोषाध्यक्ष करन पाण्डे के अलावा जगदीश चंद्र पांडे, चिरंजी लाल वर्मा, आमिर खान, मंगल सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे। इधर पालिका के नामित सभासद दीपक वर्मा ने भी उनके निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!
उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।
पूरी खबर पढ़ें







