HomeUttarakhandAlmoraप्रो. आराधना शुक्ला कोविड—19 की काउंसलर नामित, मानसिक तनाव में हैं तो...

प्रो. आराधना शुक्ला कोविड—19 की काउंसलर नामित, मानसिक तनाव में हैं तो इन नंबरों में ले सकते हैं नि:शुल्क परामर्श…..

अल्मोड़ा। धर्म जागरण समन्वय मातृशक्ति की जिला संयोजिका प्रो. आराधना शुक्ला, इंडियन एसोसिएशन ऑफ हेल्थ साइकोलॉजी द्वारा कोविड-19 काउंसलर हेतु नामित की गई हैं। राष्ट्र में कोरना महामारी आपदा से निपटने हेतु धर्म जागरण समन्वय के संयोजकों द्वारा 65604/- की धनराशि पीएम एवं सीएम कोष में जमा करते हुए क्षेत्रों में 8000 मास्क एवं 5560 सैनिटाइजर वितरित किए गए हैं। इस कार्यक्रम को अनवरत रखते हुए डॉo आराधना शुक्ला जिला संयोजिका द्वारा प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक प्रतिदिन मानसिक रूप से तनावग्रस्त लोगों को नि:शुल्क दूरभाष द्वारा परामर्श प्रदान करेंगी। धर्म जागरण प्रदेश प्रमुख आचार्य ऋतुराज द्वारा कुमाऊं मंडल के समस्त संयोजकों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए सरकार के नियमों तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करते हुए कार्यक्रम जारी रखने हेतु निर्देशित किया। इधर मातृशक्ति विभाग प्रमुख श्रीमती गंगा जोशी ने कहा कि मानसिक तनाव, चिंता से मुक्ति एवं वायरल संबंधी सावधानियों हेतु दूरभाष 9412951640 तथा 9639878906 में संपर्क कर नि:शुल्क डॉक्टर शुक्ला से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments