HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : दुकान में ग्रामीण के साथ झगड़ा कर हाथ तोड़ने...

बागेश्वर ब्रेकिंग : दुकान में ग्रामीण के साथ झगड़ा कर हाथ तोड़ने वाले चार युवक गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेजे गए

बागेश्वर। जनपद की झिरौली थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने वाले चार युवकों को दबोच लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 14 नवंबर को गैरीगाड़ में गिरीश राणा की दुकान में कुछ युवकों ने गैरीगाड़ निवासी प्रकाश सिं​ह के साथ झगड़ा किया था। आरोपियों ने उसके डंडा मार कर उसके हाथ की हड्डी भी तोड़ डाली थी। हालांकि पीड़ित ने इस मामले में तीन युवको गैरीगाड़ निवासी ललित राणा, ओखलिसिरौद निवासी रोहित राम और बिरौलुवा धौलाड़ सोमोश्वर निवासी नीरज राम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस की छानबीन में गैरीगाड़ के गिरीशचंद्र का नाम भी सामने आया। झिरौली थाना प्रभारी मदन लाल, एसआई पान सिंह व देवनाथ गोस्वामी की टीम ने आरोपियों को गैरीगाड़ व ओखलीसिरौद से गिरफ्तार कर लिया। आज उन्हें अदालत में पेश किया गया ​जहां से उन्हें 14 दिवस रिमांड पर जिला कारागार अल्मोड़ा भेजा गया।

ADVERTISEMENTSAd

सिंध नदी में मिली सकरमाउथ कैटफिश मांसाहारी मछली, गंगा में देखा गया था इससे पहले, वैज्ञानिकों ने जताया खतरा

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments