सुयालबाड़ी : चौकी इंचार्ज दलीप सिंह बिष्ट ने ली यातायात व कोरोना की गाइड लाइनों की अवहेलना करने वालों की ख़बर, वाहन चालकों व यात्रियों को दी सख्त हिदायत
सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी कोरोना काल में समय—समय पर शासन—प्रशासन से जारी दिशा—निर्देर्शों का उल्लंघन कर स्वयं व दूसरे का जीवन खतरे में डालने वालों की आज चौकी इंचार्ज दलीप सिंह बिष्ट ने ख़बर ली। उनके नेतृत्व में चौकी पुलिस ने सघन अभियान चलाते हुए वाहनों की जांच की। 10 बगैर मॉस्क पहने लोगों व 10 वाहन चालकों का नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किया गया। उन्होंने तमाम दोपहिया व चौपहिया वाहनों को सख्त हिदायत दी कि बगैर मास्क, हेलमेट व आवश्यक कागजातों के न चलें। साथ ही वाहनों में सवार यात्रियों से कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर मॉस्क पहनना अनिवार्य है। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अब भी है और इसे हलके में कतई न लें। चैकिंग अभियान में उनके साथ कानि. आनंद राणा, नंदन भाकुनी, विनोद रावत आदि भी मौजूद थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।