HomeUttarakhandUdham Singh Nagarपंतनगर न्यूज : बिंदास जियो सोशल फाउंडेशन ने आयोजित किया हम सब...

पंतनगर न्यूज : बिंदास जियो सोशल फाउंडेशन ने आयोजित किया हम सब खुश रहें कार्यक्रम

पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत युनिवर्सिटी में बिंदास जियो सोशल फाउंडेशन के तत्वधान में हमारा उद्देश्य, हम सब खुश रहे कार्यक्रम के तहत परिचर्चा आयोजित कि गई।जिसमें मौजूद लोगों को शरीर को स्वास्थ रखने के टिप्स दिए गए। यहां गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे बिंदास जियो सोशल फाउंडेशन के संस्थापक राजीव वर्मा ने बताया कि बीते कई वर्षों से बिंदास जियो फाउंडेशन लखनऊ इलाहाबाद बनारस मुरादाबाद गाजियाबाद ,दिल्ली सहित उत्तराखंड के अन्य शहरों में लगातार रक्तदान, मेडिटेशन आदि शिविर लगाकर लोगों को जागरूक कर रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने कहा कि फाउंडेशन द्वारा गरीब बच्चों को कपड़े वितरित, रक्त शिविर, ऑनलाइन मेडिटेशन के तहत कार्यक्रम समय-समय पर किए जाते रहे हैं तथा फाउंडेशन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को कैसे खुश रखना है साथ हर व्यक्ति को मानसिक जीवन को दूर कर खुश रहने के लिए जागरुक किया जा रहा है उन्होंने बताया कि फाउंडेशन के इस तरह के कार्यक्रम लगातार निरंतर जारी है और आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर सुनील सिंह,भाजपा महिला मोर्चा पिंकी डिमरी, सुनैना सिंह, अर्चना सिंह ,मन्ना देवी, समाजसेवी लक्ष्मी डिमरी, किरनें देवी,चंदरावती देवी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रुद्रपुर : खेड़ा और पहाड़गंज में मिले दो युवकों के शव, पुलिस मौके पर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments