HomeBreaking Newsकोरोना के 41 हजार से अधिक नए मामले, रिकवरी दर 93.09 फीसदी...

कोरोना के 41 हजार से अधिक नए मामले, रिकवरी दर 93.09 फीसदी हुई

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 41,100 नये मामले सामने आये हैं और इस महामारी को मात देने वालों की दर बढ़कर 93.09 फीसदी हो गई है। पिछले तीन दिनों के मुकाबले कोरोना वायरस के नये मामलों में रविवार को कमी देखी गई। शनिवार को 44,684, शुक्रवार को 44,878, गुरुवार को 47,905 और बुधवार को 44,281 और मंगलवार को 38,074 नये मामले सामने आये थे।

ADVERTISEMENTSAd

कोरोना को मात देने वालों संख्या में निरंतर वृद्धि से सक्रिय मामले तेजी से घट रहे हैं और अब इनकी संख्या कम होकर 4,79,216 रह गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 41,100 नये मामले सामने आये हें जिससे संक्रमितों संख्या 88.14 लाख से ज्यादा हो गई है। इस दौरान सक्रिय मामले 1503 कम हुए। इस अवधि में 42156 लोग स्वस्थ हुए हैं जिससे इस महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 82.05 लाख से अधिक हो गई है।

इस दौरान 447 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,29,635 हो गया है। देश में स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 93.09, मृत्यु दर घटकर 1.47 तथा सक्रिय मामलों की दर घटकर 5.43 फीसदी रह गयी है।
कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 1425 बढ़कर 86,470 हो गये हैं। राज्य में इस दौरान 105 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 45,914 हो गया है। राज्य में अब तक 16.12 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments