HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : देवभूमि व्यापार मंडल ने समस्त व्यापारियों व नागरिकों को...

अल्मोड़ा न्यूज : देवभूमि व्यापार मंडल ने समस्त व्यापारियों व नागरिकों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं, कहा हर व्यापारी है ‘कोरोना योद्धा’

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने अल्मोड़ा के समस्त व्यापारियों व नागरिकों को धनतेरस व दीप पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। संगठन के नगर अध्यक्ष नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने कहा कि कोरोना काल में समस्त व्यापारियों ने वास्तविक रूप से एक सच्चे ‘कोरोना योद्धा’ की भूमिका का निर्वहन किया। वह व्यापारी ही थे, जिन्होंने तमाम खतरों के बीच जनता को राशन व अन्य जरूरी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। यही नही व्यापारियों ने अपने स्वयं के खर्चे पर गरीबों व जरूरतमंदों की हर संभव मदद की। लॉक डाउन के दौरान उधारी पर अधिकांश सामान दिया, जिसकी भरपाई आज की तारीख तक नही हो पाई है। लंबे समय तक व्यापारियों को अपने—अपने प्रतिष्ठान बंद रखने पड़े। जब प्रतिष्ठान खुले भी तो अल्प समय तक तय समय सीमा के साथ। उस पर भी बाजार से ग्राहक गायब थे। आज दीपावली सीजन में बाजार में जो भीड़ उमड़ रही है उम्मीद की जा रही है कि जनता खुलकर आज धनतेरस की खरीददारी करेगी। उन्होंने आम नागरिकों व व्यापारियों से अपनी सुरक्षा का भी ध्यान देने की अपील की। कहा कि कोरोना का संकट टलने तक हर व्यापारी जरूरी सावधानी बरते और शासन—प्रशासन द्वारा कोविड—19 से बचाव को लेकर जारी निर्देशों का भी अनुपालन करे ताकि व्यापारी व उनका परिवार भी सुरक्षित रहे। उन्होंने सरकार से अपील की है कि व्यापारियों को हुए आर्थिक नुकसान पर सभी व्यापारियों को जीएसटी में छूट और मुआवजा भी दिया जाये। इस हेतु देव भूमि व्यापार मंडल कई बार सरकार से निवेदन कर चुका है। शुभकामनाएं देने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महासचिव युसुफ तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, सचिव राजेंद्र प्रसाद शर्मा व जगदीश चंद्र तिवारी, नगर महासचिव राम प्रकाश निरंकारी, नगर सचिव दीपक भट्ट, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, दिनेश चंद्र जोशी, महिला उपाध्यक्ष स्नेहा चौहान, मोहम्मद निसाद, कमल सनवाल, करन पांडे, गिरीश नाथ गोस्वामी आदि शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments