HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: चार बैंक कर्मी मिले कोरोना पॉजिटिव, बैंक तीन के लिए...

अल्मोड़ा न्यूज: चार बैंक कर्मी मिले कोरोना पॉजिटिव, बैंक तीन के लिए बंद

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
शुक्रवार को यहां भारतीय स्टेट बैंक की माल रोड स्थित मुख्य शाखा बंद कर दी गई। वजह है कि बैंक के 4 कर्मचारियों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। अब बैंक लगातार तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
हुआ यूं कि बैंक के एक कर्मचारी का पिछले दिनों स्वास्थ्य खराब हुई, तो कोरोना संक्रमण की आशंका दूर करने के लिए गत दिवस स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बैंक कर्मियों का कोरोना टेस्ट किया। बैंक प्रबंधक सुमित कुमार के अनुसार इनमें से चार कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इनमें एक महिला है और बांकी सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। उन्होंने बताया है कि बैंक तीन​ दिन के लिए बंद कर दिया है और सेनेटाइज किया जा रहा है। इस पर बेस अस्पताल के पीएमएस डा.एचसी गढ़कोटी ने कहा कि कर्मचारियों को होम आइसोलेट करने की प्रक्रिया चल रही हैं। इधर धनतेरस व दीपावली जैसे प्रमुख पर्व पर अपने—अपने कार्यों के लिए कई उपभोक्ता बैंक पहुंचे, मगर उन्हें निराश लौटना पड़ा है। एक ओर त्यौहारी सीजन के चलते बाजारों में चहल—पहल है। वहीं दूसरी ओर कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। सीएनई न्यूज जनमानस अपील करता त्यौहार हंसी—खुशी से मनाईये, लेकिन कोरोना संक्रमण को लेकर भी सतर्क रहें और भीड़भाड़ से खुद को दूर रखें और अन्य लोगों को भी सलाह दें।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments