HomeCovid-19ब्रेकिंग कोरोना : दीपावली की तैयारी में जुटे उत्तराखंड में कोरोना का...

ब्रेकिंग कोरोना : दीपावली की तैयारी में जुटे उत्तराखंड में कोरोना का कम बैक, 783 नए मरीज मिले, आधा दर्जन की गई जान

देहरादून। दीपावली की तैयारी में सुधबुध खोए उत्तराखंड में कोरोना ने एक बार कम बैक किया है। आज सूबे में कोरोना के 783 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग भी सन्न हैं। आज कोरोना से छह लोगों की मौत भी हुई है। इस तरह उत्तराखंड में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1086 तक जा पहुंचा है। जबकि प्रदेश में कोरोना संक्रमण का शिकार हुए लोगों की संख्या 66788 जक जा पहुंची है। अब तक प्रदेश के विभिन्न चिकित्सालयों से 60900 लोग स्वास्थ्य लाभ कर घर वापस लौट चुके हैं।
अभी भी प्रदेश में 4251 लोगों चिकित्सालयों में अपना उपचार करवा रहे हैं।

आज देहरादून में 227, पौड़ी में 108, चमोली में 73, नैनीताल में 71, रुद्रप्रयाग में 61, हरिद्वार व टिहरी में 55—55, पिथौरागढ़ में 53, यूएसनगर में 37, अल्मोड़ा में 18, उत्तराकाशी व बागेश्वर में 9—9 और चंपावत में सात नए मरीज सामने आए हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments