HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा : राइस मिलर्स पर किसानों का शोषण करने का आरोप, प्रदेश...

किच्छा : राइस मिलर्स पर किसानों का शोषण करने का आरोप, प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन, नहीं हो रही धान की खरीद

ADVERTISEMENTS

किच्छा। राइस मिलर्स पर किसानों का शोषण करने तथा सस्ते दाम पर धान खरीद करने का आरोप लगाते हुए तमाम किसानों ने मंडी समिति के प्रशासनिक कार्यालय के समक्ष धरना देते हुए प्रशासन तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि राइस मिलर्स द्वारा समझौता करने के बाद भी उत्तराखंड के किसानों के धान की खरीद नहीं की जा रही है और तमाम कमियां निकाल कर किसानों को सस्ते दाम पर धान बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मंडी समिति में धान लेकर पहुंचे दर्जनों किसानों ने मंडी समिति कार्यालय के बाहर दरी बिछाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। किसान नेता अमीर सिंह विर्क, संतोख सिंह, अरविंद सिंह तथा बिट्टू बोपाराय ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के सामने किसानों तथा राइस मिलर्स के बीच उत्तराखंड निवासी किसानों का प्रतिदिन 15 ट्रोलियां धान खरीदने का समझौता हुआ था और राइस मिलर्स द्वारा 2 दिन तक समझौते के तहत धान की खरीद की गई, परंतु तीसरे दिन से राइस मिलर्स ने धान खरीदना बंद कर दिया है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किच्छा ब्रेकिंग : दिवाली से पहले चोरों ने किया मोबाइल शॉप पर हाथ साफ, लाखों के मोबाइल किए पार

किसानों ने आरोप लगाया कि राइस मिलर्स द्वारा यूपी क्षेत्रों के धान को सस्ते दाम पर खरीद कर उत्तराखंड की खतौनी में चढ़ाते हुए मंडी पर्ची काटी जा रही है और 1100 से 1200 रुपए प्रति कुंतल के मूल्य में धान खरीद कर उसी धान को सरकारी रेट में दर्शाकर बड़ा गोलमाल किया जा रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी परिसर में धान की जांच करने के बाद राइस मिलर्स द्वारा धान खरीद करने के बाद ट्रॉली को अपनी राइस मिल में ले जाया जाता है और मिल में जाने के बाद तमाम कमियां निकाल कर किसानों का शोषण किया जा रहा है और राइस मिल में किसानों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर सस्ते दाम पर धान बेचने के लिए मजबूर किया जाता है। इस दौरान किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो किसानों के आंदोलन को मजबूर होंगे।

किसानों ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा कई बार उप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश को फोन कर मामले की जानकारी दी गई, परंतु उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई और किसानों की समस्याओं व शिकायत की अनदेखी करने का काम किया। इस मौके पर छात्र नेता अंग्रेज सिंह, अमरपाल सिंह, रंजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनजिंदर सिंह, हरचरण सिंह, इबने अली, चरणजीत सिंह, जीत सिंह, गुरनाम सिंह, गुरुदत्त सिंह व हरपाल सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments