अल्मोड़ा न्यूज: पुलिस ने त्यौहारों के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाल जनता को किया जागरूक

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आगामी धनतेर, दीपावली व भैयादूज के अवसरों पर बाजारों में भीड़भाड़ की आशंका को देखते हुए पुलिस भी सतर्कता बरत रही है, क्योंकि कोरोनाकाल में भीड़ के साथ कोरोना संक्रमण की आशंका भी बरकरार है। इसी बात के​ लिए पुलिस ने लोगों को जागरुक करने का बीड़ा उठाया है। इसी सिलसिले में रानीखेत कोतवाली पुलिस और अल्मोड़ा महिला थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च कर जनता से संक्रमण को फैलने से रोकने के​ लिए सावधान रहने की प्रेरणा दी।
यह जागरूकता कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चल रहा है। आज रानीखेत में पुलिस उपाधीक्षक तपेश कुमार चन्द के नेतृत्व में प्रभारी कोतवाली रानीखेत रमेश बोहरा, वरिष्ठ उप निरीक्षक फिरोज आलम तथा कोतवाली रानीखेत के अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने रानीखेत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली जबकि अल्मोड़ा के एनटीडी


ADVERTISEMENTS

क्षेत्र में महिला थानाध्यक्ष अल्मोड़ा श्वेता नेगी के नेतृत्व में जागरूकता फ्लैग मार्च हुआ। रैली के दौरान कोरोना संक्रमण से बचने की प्रेरणा देते स्लोगन, बैनर एवं तख्तियां हाथों में ली गई थी। वहीं ध्वनिविस्तारक यंत्रों के जरिये कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों को अपनाने की अपील की गई।

ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें