HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : 12 नवंबर को पुण्य तिथि पर याद किये जायेंगे...

अल्मोड़ा न्यूज : 12 नवंबर को पुण्य तिथि पर याद किये जायेंगे क्रांतिवीर स्व. राम सिंह धौनी, सिकुड़ा बैंड में होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आजादी की अलख जगाने वाले व देश को ‘जय हिंद’ का नारा देने वाले क्रांतिवीर राम सिंह धौनी की पुण्यतिथि के मौके पर 12 नवंबर को उन्हें याद किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए राम सिंह धौनी ट्रस्ट के सचिव भूपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि प्रात: 8.30 बजे सिकुड़ा बैंड तिराहे में स्थित राम सिंह धौनी स्मृति पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा के समक्ष सभी पदाधिकारी, सदस्य तथा सभ्रांत नागरिकगण एकत्रित होकर उनकी मूर्ति में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही उनका स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। उल्लेखनीय है कि श्री राम सिंह धौनी का जन्म 24 फरवरी 1893 को बिनौला गांव में तथा देहावासन 12 नवंबर 1930 को मुम्बई में हुआ था। वे क्षेत्र के प्रथम स्नातक थे। 1919 में प्रथम श्रेणी में स्नातक डिग्री प्राप्त करने के पश्चात तत्कालीन कुमाऊं कमिश्नर मिस्टर विदम की तहसीलदार की नौकरी के प्रस्ताव को ठुकरा कर देश सेवा में लग गये। 1921 में उन्होंने ‘जै हिंद’ का नारा बुलंद किया। उन्होंने कुमाऊं के साथ ही राजस्थान, नेपाल, मुम्बई को अपनी कार्यस्थली बना कर आजादी की अलख जगाई। निरंतर देश सेवा करते हुए उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था तथा 12 नवंबर 1930 को अल्पआयु में ही दुनिया से विदा हो गये थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments