कोरोना ब्रेकिंग : आज कोरोना ने मनाया संडे, 243 नए मरीज मिले, दो की मौत, 155 को घर भेजा गया

0

देहरादून। कोरोना के नजरिये से आज का दिन प्रदेश के लिए कुछ राहत भरा रहा। आज प्रदेश में 243 कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 155 को कोरोना पर विजय प्राप्त करने के बाद घर भेजा गया।


ADVERTISEMENTS

आज सबसे ज्यादा मामले देहराून में सामने आए। लेकिन प्रदेश के किसी भी जिले में आज कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सौ से उपर नहीं गया। देहरादून में आज 97, जबकि हरिद्वार में 54, पौड़ी में 21,नैनीताल में 14,उत्तरकाशी में 12,उधमसिंह नगर व टिहरी में 11-11,रुद्रप्रयाग में 10, चंपावत में 7,चमोली में 3, अल्मोड़ा में दो और बागेश्वर में एक कोरोना संक्रमित पाया गया।

इसके अलावा आज प्रदेश में सिर्फ दो लेागों की मौत भी हुई। एसटीएच हल्द्वानी में एक और जिला हास्पिटल रुद्रपुर में एक मरीज ने दम तोड़ा।

बड़ी ख़बर : बोले हरक सिंह रावत ”मुझे नही चाहिए किसी का सार्टिफिकेट, जो काम करता है उसी पर उठती है उंगली”, कर्मकार बोर्ड से हटाये जाने के बाद अल्मोड़ा पहुंचे श्रम मंत्री ने दिया बड़ा बयान !

ADVERTISEMENTS