HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking : विधायक महेश नेगी के आवास पर जांच को पहुंची...

Big Breaking : विधायक महेश नेगी के आवास पर जांच को पहुंची देहरादून पुलिस, अल्मोड़ा के एक रिसोर्ट में भी जायेगी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई सहयोगी, द्वाराहाट
यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। आज इस मामले की जांच हेतु देहरादून पुलिस की टीम द्वाराहाट पहुंची। पीड़िता के वकील ने के अनुसार जांच टीम द्वारा हल्द्वानी, नैनीताल के होटलों से जांच की गई। जिसमें पीड़िता के बताए गए तथ्य जांच स्थल पहुंचने पर सही मालूम पड़ रहे हैं। उसी बात को और पुख्ता करने के लिए आज विधायक आवास जो कि पीड़िता के घर से एक घर छोड़कर है से भी तथ्य लेने और नक्शा बनाने के लिए पुलिस आई। जिसमें कि जो स्टीम रूम और जहां पर सेल्फी की गई वो कमरा और सभी स्थान अपनी जगह पर है। इस बात जा जिक्र पीड़िता ने अपने बयान में दिया है। इसके बाद टीम यहां से अल्मोड़ा के बिनसर के एक रिसोर्ट भी जाएगी, जिसको लेकर पीड़िता ने आरोप लगाया था कि गत 15 सितंबर, 2019 को विधायक उसे लेकर वहां गये थे। यहां यह बता दें कि जब पुलिस टीम विधायक आवास पहुंची तब वहां विधायक मौजूद नही थे। पुलिस को वहां उनके पुत्र और एक कर्मचारी मिले। जिनकी मौजूदगी में जांच अधिकारी पुलिस इंस्पेक्टर आशा पंचम ने विधायक आवास का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments