HomeUttarakhandNainitalग्राफिक एरा हल्द्वानी में दिसंबर माह से शुरू होंगी नए छात्र-छात्राओं कक्षाएं...

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में दिसंबर माह से शुरू होंगी नए छात्र-छात्राओं कक्षाएं – प्रोफेसर घनशाला

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा ने एक नया कीर्तिमान बनाते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर को केवल सौ दिन में तैयार कर लिया गया। इस बीच विश्वविद्यालय ने देर से एडमिशन लेने वालों के लिए 1 दिसंबर से कक्षाएं शुरू करने की नई व्यवस्था की है। ग्राफिक एरा ने हल्द्वानी में डिस्टेंस लर्निंग मोड में एआईसीटीई एप्रूव्ड एमबीए और एमसीए कोर्स शुरू कर दिए हैं।

ग्राफिक एरा एजुकेशन ग्रुप के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. घनशाला ने आज नए परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि कई सालों से बंद पड़ी फैक्ट्री लेकर 100 दिनों में विश्वविद्यालय का आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया परिसर शुरू कर दिया गया है। इस परिसर में प्रशासनिक कार्यालय के साथ ही क्लास रूम, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं आदि तैयार हो चुके हैं।

हल्द्वानी परिसर में बीटेक (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग), बीबीए, बीकॉम ऑनर्स, बीसीए, बीएससी-आईटी, बीए-जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, बीए इंग्लिश ऑनर्स बीए, इकोनॉमिक्स ऑनर्स, बीए साइकोलॉजी ऑनर्स, एमबीए, एमसीए कोर्स शुरू कर दिए गए हैं। परिसर में पत्रकारिता के छात्र-छात्राओं के लिए नई तकनीकों और सुविधाओं के साथ स्टूडियो बनाने का कार्य चल रहा है। उल्लेखनीय है कि ग्राफिक एरा ने इसी तरह 100 दिन की अवधि में भीमताल में भी हिल यूनिवर्सिटी के नए परिसर का निर्माण कर के वहां शिक्षण शुरू कर दिया था। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत खुद आकर इस नए परिसर का निरीक्षण करके ग्राफिक एरा के कार्यों की गति की सराहना कर चुके हैं।

डॉ. घनशाला ने बताया कि ग्राफिक एरा ने 1 दिसंबर से नए छात्र-छात्राओं की नियमित कक्षाएं शुरू करने का निर्णय किया है। छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में आने या ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने का विकल्प दिया है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के देहरादून, भीमताल और और हल्द्वानी परिसर में पहली 1 दिसंबर सभी पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष की कक्षाओं में पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी।

ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. घनशाला ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए यूनिवर्सिटी के नियमित कक्षाओं को शुरू करने के साथ ही इन्हें अनिवार्य नहीं बनाया है। छात्र-छात्राओं को कक्षा में आने या ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने में से कोई एक विकल्प खुद चुनने का अवसर दिया गया है। वे इनमें से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही देर से एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के नुकसान से बचने के लिए नवंबर माह में प्रवेश लेने वालों के लिए 1 दिसंबर से नए सिरे से कक्षाएं शुरू करने का निर्णय किया गया है।

डॉ. घनशाला ने बताया कि विश्वविद्यालय न आ पाने वाले ग्रुप आप घर बैठे देश के सौ टॉप विश्वविद्यालय में शामिल ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एमबीए, एमसीए समेत कई कोर्स कर सकते हैं। ऑल इंडिया काउंसलिंग ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) एप्रूवल के बाद देहरादून और हल्द्वानी में डिस्टेंस लर्निंग के जरिए एमबीए और एमसीए कोर्स शुरू कर दिए गए हैं। इनके साथ ही ग्राफिक एरा में डिस्टेंस लर्निंग मोड में बीबीए, बीसीए और बीकॉम कोर्स चलाए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments