HomeCrimeपिथौरागढ़ न्यूज: राह चलती महिला के गले से सोने की चेन छीनने...

पिथौरागढ़ न्यूज: राह चलती महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास, दो युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़
यहां दो युवकों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। इन दोनों अज्ञात युवकों का आखिरकार पुलिस ने पता लगा ही लिया। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ये दोनों युवक 18—18 साल की उम्र के हैं।
मामले के मुताबिक गत पहली नवंबर को जब एक महिला के गले से दो व्यक्तियों ने सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। यह महिला कुमौड़ की तरफ जा रही रही थी, तो कमल फर्नीचर के समीप मोटर साईकिल पल्सर संख्या यूके 05 ए—6616 में सवार होकर आए दो अज्ञात युवकों ने यह प्रयास किया। इसकी तहरीर थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में दी गई। इस पर पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी के आदेशानुसार कोतवाली पिथौरागढ़ में एफआईआर दर्ज की हुई। प्रभारी निरीक्षक कोतवालीके निर्देशन में पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी की और चेन छीनने का प्रयास करने वाले दोनों आरोपियों को कुमौड़ तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी भरत जोशी उर्फ कैण्डी पुत्र हरिदत्त जोशी, निवासी जाखनी, पिथौरागढ़ तथा मनीष कुमार पुत्र रमेश कुमार, निवासी टकाना पिथौरागढ़ शामिल थे। ये दोनों युवक 18 साल की उम्र के हैं। पुलिस टीम में एसआई धीरज टम्टा व मनोज सिंह तथा कांस्टेबिल अब्दुल खालिक व दीपक पन्त शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments