अल्मोड़ा। जनपद में कोरोना अपनी रफ्तार पर चल रहा है। आज यहां कुल 26 पॉजिटिव केस आये हैं। मिली जानकारी के अनुसार ताड़ीखेत से 14, चौखुटिया 04, सल्ट 01, द्वाराहाट 01 तथा हवालबाग से 06 केस आये हैं। अब तक कोरोना के कुल केस यहां 2017 हो चुके हैं। एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 96 है। आठ लोग कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें उन लोगों का जिक्र नही है, जो अल्मोड़ा के थे और बाहरी जनपदों के अस्पतालों में उनकी मौत हुई। नही तो मरने वालों का आंकड़ा इससे भी अधिक है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।