रानीखेत। भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवगठित कार्यसमिति में प्रदेश संयोजक विधि प्रकोष्ठ का दायित्व शशांक रावत को दिए जाने पर ताड़ीखेत मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। आज यहां मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे शशांक का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मंडल अध्यक्ष आनंद बुधानी, आशु भगत, प्रमोद रावत, मंजीत भगत, दीपक जोशी, विजय बिष्ट सहित अन्य कार्यकता शामिल रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।