HomeUttarakhandUdham Singh Nagarदिनेशपुर न्यूज : बंगाली छात्रों के प्रमाणपत्रों से जल्द हटेगा पूर्वी पाकिस्तान...

दिनेशपुर न्यूज : बंगाली छात्रों के प्रमाणपत्रों से जल्द हटेगा पूर्वी पाकिस्तान शब्द : सीएम

दिनेशपुर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिनेशपुर स्थित श्री हरिचांद गुरुचांद धर्म मंदिर परिसर में स्व.स्वामी गोपाल महाराज ब्रह्मचारी की श्रद्धाजंलि सभा में पहुंचे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने बंगाली समुदाय के एक प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के बाद कहा कि छात्रवृत्ति के लिए बंगाली समाज के छात्रों के प्रमाण पत्रों से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाने का काम अंतिम प्रकिया में है। इस समस्या का जल्द समाधान कर लिया जाएगा। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रमाण पत्रों पर लिखे जाने वाले पूर्वी पाकिस्तान शब्द से स्वामी गोपाल महाराज ब्रह्मचारी आहत थे। यह शब्द हटना उनकी सबसे बड़ी श्रद्धाजंलि होगी। इससे पहले उन्होंने स्वामी गोपाल महाराज को श्रंद्धाजलि दी। सीएम ने कहा कि समाज के प्रति पीड़ा से व्याकुल हमारे तमाम संतों ने राज्य को कर्मस्थल के रूप में चुना है। स्वामी गोपाल महाराज ने समाज को जीवन का दर्शन दिया है। समाज को एकसूत्र में बांधने का काम किया है। आज वह हमारे बीच अब नहीं है। उनकी प्रेरणा हमारे लिए अनुकरणीय है। इस मौके पर शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय, उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड : हापुड़ से शादी को भागीं दो लैस्बियन युवतियां डोईवाला से बरामद, एक ने रख लिया था युवक का रूप, करवाचौथ की कर रही थी तैयारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments