कोरोना अपडेट : कोरोना के 316 नए केस आए सामने, चार ने तोड़ा दम, अपने जिले का जानें हाल

0

देहरादून। कभी नरम कभी गरम की राह पर चल रहे कोरोना से 316 संक्रमित आज प्रदेश में मिले। इस तरह प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 63197 हो गया है।
इनमें से अभी तक 57951 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के 3705 एक्टिव केस अभी चिकित्सालयों में हैं। राज्य में आज तक 1033 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। अभी भी 12438 मरीजों की सैम्पल रिपोर्ट आना अभी बाकी है।


ADVERTISEMENTS

आज देहरादून में 74, यूएस नगर में 59, पौड़ी में 43, नैनीताल में 29, हरिद्वार में 21, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा में 19—19, टिहरी में 14, चमोली में 13,उत्तरकाशी में 12, रुद्रप्रयाग में 7 और बागेश्वर व चंपावत में 3 —3 मरीज कोरोना संक्रमित मिले।

आज दून मेडिकल कालेज में एक, कैलाश हास्पिटल में एक, हिमालयन हास्पिटल में एक और रुद्रप्रयाग के कोविड केयर सेंटर में एक मरीज ने दम तोड़ा।

ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें