अल्मोड़ा न्यूज : पैरोल पर हुआ था रिहा, नही पहुंचा आत्मसमर्पण करने, घर से उठा लाई दन्या पुलिस

0
Pantnagar: Accused of raping a teenage girl arrested
सांकेतिक फोटो

अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण की संभावना को देखते हुए चोरी व अन्य मामलों में सजा काट रहे बंदी को छह माह के लिए पैरोल पर रिहा किया गया, लेकिन समयावधि पूरी होने पर आत्मसमर्पण करने की बजाए वह फरार हो गया। आज एसएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष दन्या की टीम ने अभियुक्त को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोविड-19 महामारी के दौरान संक्रमण की संभावना को देखते हुए धारा-380/411/457 से संबंधित सिद्ध दोष बंदी हरीश सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम गरुडा पोस्ट गरुड़ाबाज जिला अल्मोड़ा को माह मार्च में 6 माह के लिए पैरोल पर रिहा किया गया था। 06 माह पश्चात हरीश सिंह को जिला कारागार अल्मोड़ा में आत्मसमर्पण करना था परंतु हरीश सिंह ने आत्मसमर्पण नही किया और पैरोल से फरार हो गया। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पीएन मीणा के द्वारा पैरोल पर रिहा अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अभियुक्तों को जिला कारागार अल्मोड़ा में निरुद्ध कराए जाने के निर्देश जारी किये गये। जिस पर थानाध्यक्ष दन्या संतोष देवरानी द्वारा पैरोल पर रिहा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम को आदेशित किया गया। जिस पर उपनिरीक्षक हरीश महर, कानि पंकज रावत, कानि अनिल कुमार द्वारा द्वारा आज हरीश सिंह को उसके गांव ग्राम गरुड़ा पोस्ट गरुड़ाबाज से गिरफ्तार कर जिला कारागार अल्मोड़ा में भेज दिया।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें