HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : हापुड़ से शादी को भागीं दो लैस्बियन युवतियां डोईवाला...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : हापुड़ से शादी को भागीं दो लैस्बियन युवतियां डोईवाला से बरामद, एक ने रख लिया था युवक का रूप, करवाचौथ की कर रही थी तैयारी

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

डोईवाला। देहरादून के डोईवाला क्षेत्र से पुलिस ने हापुड़ से भागी दो युवतियों को पकड़कर उनके परिजनों को सौंप दिया है। दोनों ही एक दूसरे के साथ शादी करने के लिए घर से भागी थी। लेकिन विवाह से पूर्व ही हापुड़ पुलिस ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया। हालांकि पुलिस को उन्हें पकड़ने में पसीने छूट गए। दरअसल दोनों युवतियां डोईवाला में रूप बदल कर रह रही थींं। इनमें से एक ने तो अपने बाल भी युवकों की तरह कटवा रखे थे और कपड़े भी पुरूषों की तरह ही पहन रखे थे।

ADVERTISEMENTSAd

जेब में पांच लाख रुपये और पेट में शराब फिर नैनीताल में कैसे बौराए हल्द्वानी निवासी बीएसएनएल के रिटायर्ड अवर अभियंता, पढ़िये यह समाचार

दोनों युवतियां हापुड़ के बाबूगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र की रहने वाली है। 27 अक्तूबर को वे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। बाद में उनके परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने काफी मेहनत के बाद उनकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस की और देहरादून पहुंच गई। युवतियां हापुड़ में एक केंद्र में सिलाई सीखने जाती थीं। यहीं उनका आपस में मेल जोल बढ़ा। इसके बाद दोनों ने विवाह करने की योजना को अमली जामा पहनाने के लिए घर छोड़ दिया। वे भाग कर देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में आ गईं। डोईवाला आकर इनमें से एक लड़की ने पुरूष वेश धारण कर लिया था। इसलिए लोगों को उन पर कोई शक भी नहीं हुआ। उसे बाल छोटे करवा लिए और पुरूषों की तरह कपड़े पहनने शुरू कर दिए।

हल्द्वानी : नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती पिथौरागढ़ के युवक की संदिग्ध हालात में मौत, आज होगा पीएम, संचालक बोले— हम जांच में करेंगे पूरा सहयोग

दोनों युवतियों ने करवा चौथ के लिए खरीददारी भी की थी। पुलिस ने उनके हवाले से श्रृंगार का सामान भी बरामद किया है। हापुड़ के बाबूगढ़ पुलिस थाने के तहत आने वाली चौपला चौकी इंचार्ज राकेश कुमार अपनी टीम के साथ देहरादून पहुंचे। यहां काफी तलाश के बाद उन्हें डोईवाला क्षेत्र में खोज लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। दोनों युवतियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। स्थानीय पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments