HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : जरूरी सामान डिलीवरी का अनुमति पत्र ले कर रहे थे...

अल्मोड़ा : जरूरी सामान डिलीवरी का अनुमति पत्र ले कर रहे थे गांजे की तस्करी, 2 युवक चढ़े एसओजी के हत्थे, वाहन सीज

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

अल्मोड़ा। लाॅक डाउन के नियमों का पालन कराने में जुटी थाना सल्ट पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने 09.900 किलोग्राम गांजे के साथ 02 व्यक्तियों को एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस थाना सल्ट के उनि चन्द्र सिंह, कानि संजू कुमार, कानि कैलाश जोशी, एसओजी के कानि मनमोहन सिंह, कानि भूपेन्द्र पाल द्वारा वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान टुकरा के पास वाहन संख्या यूके-18एमसीए-5152 पिकप में सवार अरशद पुत्र हामिद अली निवासी हुसैन गार्डन गुलरघट्ट रामनगर, इरशाद पुत्रद ताहिर निवासी हुसैन गार्डन गुलरघट्टी रामनगर के कब्जे से क्रमश: 6.459 एवं 3.441 कुल- 9.900 किलोग्राम गांजा (कीमत-49500 रूपये) बरामद किया गया। थानाध्यक्ष सल्ट धीरेन्द्र पन्त ने बताया कि लाॅकडाउन के नियमों का पालन कराये जाने हेतु लगातार वाहन की चैकिंग की जा रही है। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं के परिवहन हेतु अनुमति प्राप्त पिकप में 02 अभियुक्तों के कब्जे से अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में धारा- 8/20/22 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments