HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : गोकुल नगर में दो दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण शिविर...

किच्छा न्यूज़ : गोकुल नगर में दो दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, किशोरियों को निशुल्क बकरियों का वितरण

ADVERTISEMENTS

किच्छा। निकटवर्ती ग्राम गोकुल नगर में सुचेतना समाज सेवा संस्था के बैनर तले दो दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गोकुल नगर ग्राम निवासी लगभग चार दर्जन निर्धन परिवार की किशोरियों को बकरी पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर के बाद सखी परियोजना के तहत लगभग 4 दर्जन किशोरियों को निशुल्क बकरियों का वितरण किया गया। निशुल्क बकरी वितरण समारोह में सुचेतना समाज सेवा संस्था के परियोजना निदेशक फादर डेरिक पिंटू ने बताया कि सखी परियोजना के अंतर्गत हमारी टीम किच्छा, रुद्रपुर, लालकुआं सहित अन्य क्षेत्र में किशोरियों के उत्थान हेतु कार्य कर रही है। सखी परियोजना का कार्य किशोरियों को रोजगार के लिए प्रेरित करना है, साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सखी परियोजना ने तमाम योजनाएं संचालित की हैं। संस्था निदेशक ने बताया कि इस योजना के तहत गोकुल नगर में दो दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण शिविर लगाया गया, जिसके बाद गांव की लगभग 60 किशोरियों को एक-एक बकरी मुफ्त दी गई।

इससे पूर्व भी इस क्षेत्र में लगभग 400 मुर्गी के चूजे मुफ्त वितरित किए गए थे। संस्था की सेंटर समन्वयक मीरा ने बताया कि बालिकाओं को मुर्गी पालन से जोड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया है, जिसके चलते गांव में मुर्गी पालन प्रशिक्षण शिविर भी लगाया गया था। इस प्रकार के शिविरो में बालिका उत्थान के मकसद से किशोरियों को समूह में रहकर कार्य करना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, कानून की जानकारी के साथ-साथ किशोरियों के स्वास्थ्य इत्यादि पर जोर दिया जाता है। दो दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण शिविर में डॉ. विजय द्वारा किशोरियों को बकरी पालन-पोषण व बकरियों के स्वास्थ्य संबंधी संपूर्ण जानकारी दी गई। शिविर में परियोजना समन्वयक राजीव रंधावा सहित क्षेत्र की तमाम महिलाओं व ग्रामीणों ने शिरकत की।

किच्छा : तहसीलदार के सेवानिवृत्त होने पर लोगों ने दी भावभीनी विदाई, स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

किच्छा : इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस व वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments