HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा : इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस व वल्लभभाई पटेल की जयंती...

किच्छा : इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस व वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

ADVERTISEMENTS

किच्छा। नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह तथा नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि देश के विकास में स्वर्गीय इंदिरा गांधी का विशेष योगदान रहा है और अपनी कर्तव्य निष्ठा तथा दृढ़ संकल्प के चलते ही उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के प्रकाश उत्सव के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि महान ऋषि थे और उन्होंने समाज को सत्य की राह पर चलने का रास्ता दिखाया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, नगर संगठन महामंत्री फिरदौस सलमानी, युवा कांग्रेसी नेता बंटी पपनेजा, किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह संधू, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष राजकुमार बजाज, सोमपाल, परमजीत सिंह पम्मी, मोहम्मद दानिश व गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।

किच्छा : तहसीलदार के सेवानिवृत्त होने पर लोगों ने दी भावभीनी विदाई, स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

किच्छा न्यूज़ : गोकुल नगर में दो दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, किशोरियों को निशुल्क बकरियों का वितरण

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments