यहां अल्मोड़ा—पिथौरागढ़ मार्ग में कालीधार के पास एक निर्माण सामग्री से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। इस दुर्घटना में एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से धौलछीना जा रहा ट्रक संख्या यूके 04सीए 4669 अचानक कालीधार के पास ब्रेक फेल हो जाने पर सड़क पर ही पलट गया। मृतक की पहचान पंकज सुयाल पुत्र देवीदत्त निवासी धारी, ओखलकांडा, नैनीताल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह ट्रक कंकरीट से लदा हुआ था तथा मृतक रास्ते में कहीं से उसमें बैठा था। हादसे के दौरान वाहन को दीवान सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी भनोली चला रहा था। वह भी गंभीर रूप से घायल है तथा उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।