HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : कांग्रेस—भाजपा से जिनका हुआ मोह भंग वह चल पड़े...

अल्मोड़ा न्यूज : कांग्रेस—भाजपा से जिनका हुआ मोह भंग वह चल पड़े आप के संग ! वरिष्ठ नेताओं ने दिलाई सदस्यता, पढ़िये पूरी ख़बर….

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

आगामी चुनाव में उत्तराखंड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर चुकी आम आदमी पार्टी ने आज अल्मोड़ा में सदस्यता अभियान के माध्यम से अपनी बढ़ती लोकप्रियता व ताकत का अहसास दिलाने का प्रयास किया। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों को आप प्रवक्ता अमित जोशी के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता दिलायी गई। साथ ही आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर चौघानपाटा पहुंच नारेबाजी भी की।
आम आदमी पार्टी द्वारा शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी के प्रति निष्ठा जाहिर करते हुए सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी विधायक दिनेश मोहनिया ने कहा कि उत्तराखण्ड के हित में होने वाले बदलाव के लिये युवाओं को साथ आना पडेगा। उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने और देवभूमी की परिकल्पना को साकार करने हेतु आम आदमी पार्टी प्रतिबद्ध है। प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने कहा कि उत्तराखण्ड से भ्रस्टाचारियों को उखाड फेंकने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होना होगा। इस मौके पर प्रवक्ता अमित जोशी ने कहा कि क्रांति का बिगुल बज चुका है अब जनता बेहतर अस्पतालों, बेहतर स्कूलों और बेहतर बिजली—पानी की सुविधाओं के अपने मौलिक अधिकारों के लिए संघर्ष करेगी और इसकी शुरुआत अल्मोड़ा विधानसभा से होगी। पौड़ी जोन प्रभारी शिशुपाल रावत ने युवाओं को सडक पर लडाई लड़ने का आह्वान किया।
इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सोहित भट्ट के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र—छात्राओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सोहित भट्ट के अलावा पूर्व सांस्कृतिक संयोजक नीरज बिष्ट, पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि दीपक बिष्ट, पंकज कुमार, पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि दीपांशु भट्ट, दीपक कुमार, रितिक शाह, देवाशीष शाह, सचिन गिरी, मोहित बिष्ट, रोहन सिंह, हर्ष, कुमार, इन्द्र कुमार, विक्रम अस्वाल, नन्दन सिंह, गोविंद कुमार आदि कई युवाओं ने आप की सदस्यता ग्रहण की। दानिश कुरेशी के नेतृत्व में भी कई युवाओं ने सदस्यता ली। इसके अलावा वरिष्ठ व्यक्तियों में विंग कमांडर पांडे, आनंद सिंह बिष्ट, नीरज सिंह आदि ने भी कई लोगों को आप की सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यक्रम में इस मौके पर प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, पौड़ी प्रभारी शिशुपाल रावत, सेक्टर प्रभारी चन्द्र शेखर, गौरव रावत, विधान सभा प्रभारी अखिलेश टम्टा, सोमेश्वर विधानसभा प्रभारी नीलम डांगी, रोहित सिंह, नन्दन लाल साह आदि कई आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments