HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : एनटीडी के जन मिलन केंद्र में महर्षि वाल्मिकी की...

अल्मोड़ा न्यूज : एनटीडी के जन मिलन केंद्र में महर्षि वाल्मिकी की मूर्ति हुई स्थापित, पालिकाध्यक्ष ने किया अनावरण, वाल्मिकी समाज ने जताया आभार

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा के तत्वाधान में यहां एनटीडी स्थित महर्षि वाल्मिकी जन मिलन केंद्र में स्थापित महर्षि की मूर्ति की स्थापना, अनावरण तथा लोकार्पण किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि वा​ल्मीकि समाज द्वारा महर्षि वाल्मिकी की मूर्ति स्थापना के संबंध में कई वर्षों से मांग की जा रही थी। इस हेतु नगर में स्थान चयनित नही होने के कारण उक्त मूर्ति काफी समय से पालिका कार्यालय में रखी गयी थी। अब इसे एनटीडी स्थित जन मिलन केंद्र में वाल्मीकि समाज के सहयोग से स्थापित कर दिया गया है। जिससे इस स्थान की शोभा काफी बढ़ गयी है और यह स्थान काफी रमणीक लग रहा है। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, वाल्मीकि समाज के सरपंच एके सिकंदर पवार, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन रौतेला, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, अर्बन को—आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनंद सिह बगड़वाल, दोनों नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी व सुशील साह, पालिका सभासद दीपा साह, आशा रावत, दीप्ति सोनकार, जगमोहन बिष्ट, अमित साह, हेम चंद्र तिवारी, राजेंद्र तिवारी, सौरभ वर्मा, मनोज जोशी, विजय पांडे, नामित साभासद दीपक वर्मा, अर्जुन सिंह बिष्ट, तारा चंद्र जोशी, विन्नी वैश्णव, देवभूमि उत्तराखंड सफलाई कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, उत्तराखंड निकाय कर्मचारी महासंघ के भूपेंद्र जोशी, पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भंडारी, अवर अभियंता महेंद्र सिं​ह बिष्ट, रवीन्द्र सिंह मेहरा, बसंत बल्लभ पांडे, रूप सिंह, गणेश मनराल, राजू पांडे, वा​ल्मीकि समाज के नरेंद्र, मुकेश, राजेश, विजय, दीपक, सुरेश परदेशी, आनंद कुमार सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments