HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: कांंग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, नैतिकता के आधार पर...

अल्मोड़ा न्यूज: कांंग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, नैतिकता के आधार पर मांगा इस्तीफा

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां कांग्रेसजनोें ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे की मांग उठा दी है। उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई जांच कराने के आदेश के दृष्टिगत कांग्रेस ने यह मांग उठाई है। गुरुवार को कांग्रेसजनों ने यहां मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। कांग्रेसजनों ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री में नैतिकता है, तो उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए
अपने पूर्वघोषित कार्यक्रमानुसार कांग्रेसजन दोपहर 12 बजे नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में यहां गांधी पार्क पर एकत्रित हुए और उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांंग्रेस नगर अध्यक्ष श्री रौतेला ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश ने भाजपा सरकार के जीरो टालरेंस की पोल खोल दी है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री पर आरोप लगा है कि जब वे वर्ष 2016 में झारखंड के भाजपा प्रभारी थे, तो उन्होंने एक भाजपा नेता को झारखंड गौ सेवा का अध्यक्ष बनाने के एवज में 25 लाख रूपये की रकम अपने एक रिश्तेदार के बैंक खाते में डलवाई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। श्री रौतेला ने कहा कि किसी मुख्यमंत्री पर इस तरह के आरोप लगना बेहद शर्मनाक है तथा मुख्यमंत्री को तत्काल नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
श्री रौतेला ने कहा कि मुख्यमंत्री को सीबीआई जांच में पूरा सहयोग करना चाहिए और यदि मुख्यमंत्री पर लगे आरोप निराधार हैं, तो उन्हें जांच का सामना करना चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। पुतला दहन कार्यक्रम में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला समेत महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डे, वरिष्ठ कांग्रेसी हर्ष कनवाल, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, पूर्व प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखर पान्डेय, उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, फाकिर खान, विक्रम सिंह बिष्ट, कार्तिक साह, उमेश गुरूरानी, रोहन आर्या, अशोक ग्वासीकोटी, रमेश नेगी सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments