HomeCrimeब्रेकिंग उत्तराखंड : हरिद्वार में डबल मर्डर के आरोपी के साथ पुलिस...

ब्रेकिंग उत्तराखंड : हरिद्वार में डबल मर्डर के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र के शिवालिक नगर क्षेत्र में दो सप्ताह पहले हुए दोहरे हत्याकांड के मुख आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। गिरफ्तारी के बाद उसे एम्स ऋषिकेश को रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में 13 अक्टूबर को दोहरे हत्या कांड के मुख्य आरोपी सतेंद्र उर्फ धर्मेंद्र को पुलिस कई दिनों से तलाश कर रही थी। आज तड़के पुलिस का रगुलेटर पु​ल के पास उससे सामना हो गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

हल्द्वानी : डा. नेहा शर्मा बनीं बेस्ट क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट इन उत्तराखंड

पुलिस को देख सतेंद्र भागने लगा तो पुलिस ने उसे चेतावनी देते हुए रुकने के लिए कहा लेकिन वह नहीं रूका। उलटे उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने उसे चिकित्सालय पहुंचाया जहां से उसे एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में सतेंद्र के साथी मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी विपिन उर्फ भीम को पुलिस ने कल रात ही गिरफ्तार कर लिया था। एसएसपी ने इस घटना की पुष्टि की है।

खबरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments