HomeUttarakhandAlmoraकोरोना काल : नर नारायण की सेवा में जुटा हिजामं, प्रांत संगठन...

कोरोना काल : नर नारायण की सेवा में जुटा हिजामं, प्रांत संगठन मंत्री भगवान कार्की ने अल्मोड़ा जनपद की करी समीक्षा

अल्मोड़ा। हिंदू जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री भगवान कार्की ने मोबाइल कान्फ्रेंस के माध्यम से अल्मोड़ा जिले के कार्यकर्ताओं से बातचीत की और कोरोवा महामारी के दौरान हर संभव सेवा कार्य में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान जनपद के पदाधिका​री व कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपने—अपने स्तर पर किये जा रहे कार्यों के बताया।
श्री कार्की ने अल्मोड़ा जनपद में मंच के माध्यम से चल रहे सेवा कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहृवान ​किया कि वह कोरोना माहमारी के इस दौर में हर स्थिति के लिए तैयार रहें। संगठन मंत्री ने कहा कि वह स्वयं भी द्वाराहाट के 50—60 गांवों में घूम—घूमकर सेवा कार्य कर रहे हैं। वह अब तक अपने निजि प्रयासों से मॉस्क व सेनेटाइजर वि​तरित कर चुके हैं। बैठक में जिलाध्यक्ष अभय साह ने आपदा रा​हत कोष हेतु 25 हजार रूपये का सहयोग जुटाकर संगठन मंत्री को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिसमें 18 हजार रूपये की धनराशि पवन पांडे ने देने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष अभय साह ने उन्हें बताया कि वह अपने स्वयं के प्रयासों से गरीबों को 20 हजार रूपये का राशन नि:शुल्क वितरित कर चुके हैं। मोबाइल कान्फ्रेंस में प्रदेश मंत्री जगदीश जोशी, जिलाध्यक्ष हिजामं अभय साह, युवा वाहिनी के अमन नज्जौन, वीरांगना वाहिनी की विद्या लटवाल, जिला संगठन मंत्री मोहित देशवाल, जिला महामंत्री पवन पांडे, उपाध्यक्ष नीरज जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments