HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : सीएम रावत कल जिले में, करेंगे विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ

नैनीताल : सीएम रावत कल जिले में, करेंगे विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नैनीताल। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जनपद भ्रमण पर आ रहे है। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री 26 अक्टूबर (सोमवार) को प्रातः 9:50 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से प्रस्थान कर 10:50 बजे आर्मी हैलीपैड कैलाखान पहुचेंगे। मुख्यमंत्री कैलाखान हैलीपेड से कार द्वारा प्रस्थान कर 11 बजे माल रोड स्थित नैनीझील संरक्षण हेतु आर्टिफिशल इंटीलिजेंस पर आधारित लेक मानिटरिंग सिस्टम का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात रावत 11:20 बजे बीडी पाण्डे चिकित्सालय मल्लीताल में विभिन्न नवाचार योजनाओं का शुभारम्भ करेगें। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री 11:50 बजे डॉ. रघुनंदन सिंह टोलिया प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी मे विभिन्न आधारभूत सुविधाओं के निर्माण एवं जीर्णोद्वार कार्यो का लोकार्पण करेगें। दोपहर 1:45 बजे मुख्यमंत्री हैली द्वारा देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments