बागेश्वर कोरोना अपडेट : जिले में चार नए मामलों के साथ कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 830, आज 18 ने जीती कोरोना से जंग

0

बागेश्वर। जनपद में आज कोरोना के कुल चार नए मामले सामने आए। जबकि 18 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा गया। मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. वीके सक्सेना ने बताया है कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 199 लोगो के सैंपल भेजे गयें हैं।


ADVERTISEMENTS

ओखलकांडा ब्रेकिंग : धैना के सरपंच की पत्नी को आदमखोर ने मार डाला, बकरियां चराते समय किया महिला का शिकार, क्षेत्र में एक सप्ताह में तीसरी हत्या

अब तक 25320 सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 830 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 766 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं।

बागेश्वर ब्रेकिंग: तड़के नाग कन्याल में चाचा के घर में की चोरी, दोपहर को पकड़ा गया नालायक भतीजा

शेष 57 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा हैं। अब तक 7 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 4 नए केस आए हैं जबकि 18 मरीजो को आज डिस्चार्ज किया गया।

क्रिएटिव न्यूज एक्सप्रेस की खबरों को अपने मोबाइल पर पाने के लिए लिंक को दबाएं

बागेश्वर ब्रेकिंग : अड़ौली गांव में मनरेगा के काम में लगी तीन महिलाओं पर जंगली सुअर का हमला, हौसले से जीती तीनों ने जंग, ऐसे भगाया खूंखार

ADVERTISEMENTS