HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: स्व. मदन लाल साह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन,...

अल्मोड़ा न्यूज: स्व. मदन लाल साह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, तमाम लोगों ने दी अंतिम विदाई, वाहिनी ने शोक सभा की

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जाने माने समाजवादी नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मदन लाल साह का यहां विश्वनाथ श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें उनके सुपुत्र आदित्य साह व दामाद मनमोहन चौधरी ने मुखाग्नि दी। उनकी शवयात्रा में अधिवक्ताओं व व्यापारियों समेत राजनैतिक व सामा​जिक संगठनों के तमाम लोग शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि मदन लाल साह का गत दिवस दोपहर निधन हो गया था और आज सुबह उनकी शवयात्रा निकली। उनके निधन पर अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
समाजवादी नेता स्व. मदन लाल साह के निधन की खबर सुनकर तमाम लोग यहां खजांची मोहल्ला स्थित उनके आवास पर पहुंचे और अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धां​जलि अर्पित की। आज उनकी अन्तिम यात्रा में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, विधानसभा के उपाध्यक्ष रघुनाथ सिह चौहान, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, दृष्टिहीन संघ के चन्द्रमणि भट्ट, उत्तराखण्ड लोकवाहिनी से पूरन चन्द्र तिवारी, अजयमित्र सिंह बिष्ट टैक्स बार से जगत रौतेला, शेखर लखचचौरा, गौ सेवा ट्रस्ट के दयाकृष्ण कांडपाल, उमेश हीरा बिष्णु ट्रस्ट के सुशील जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता किशन गुर्रानी, किसान मजदूर संगठन से शिवदत्त पाण्डे, एड. चामू सिंह घस्याल, व्यापार संघ के अध्यक्ष सुशील साह, बार एसोसिएशन के सचिव श्री धानक समेत तमाम लोग शामिल हुए।
शोकसभाओंं मेंं श्रद्धांजलि: उत्तराखंड लोक वाहिनी ने एक शोक सभा कर समाजवादी आंदोलन के पुरोधा एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. मदन लाल शाह के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके निधन को समाज की अपूरणीय क्षति बताया है। वक्ताओं ने कहा कि स्व. शाह अपनी अंतिम सांस तक समाज के लिए चिंतित रहे और एक अधिवक्ता के साथ ही उनकी एक अच्छे व स्पष्टवादी नागरिक तथा समाजसेवी के रूप में छवि रही। उन्होंने कई जन आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे व्यक्ति का निधन अत्यंत दुखदायी है। शोक सभा में उन्हेंं श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। शोक सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता जगत सिंह रौतेला, वाहिनी के महासचिव पूरन चंद्र तिवारी, छावनी परिषद अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष जंग बहादुर थापा, दया कृष्ण कांडपाल, अजयमित्र सिंह बिष्ट, कुणाल तिवारी, अजय सिंह मेहता, रेवती बिष्ट, माधुरी मेहता आदि उपस्थित रहे। इधर राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ की अल्मोड़ा उपशाखा ने अपने कार्यालय में शोकसभा कर स्व. मदन लाल साह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि वह शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments