नालागढ़ ब्रेकिंग : शहर में अब खुलेगी सिटी चौकी, पुलिस अधीक्षक ने नगर पालिका को भेजा पत्र

0

नालागढ़। मुख्यालय व अन्य बड़े शहरों की तर्ज पर नालागढ़ शहर में भी अब सिटी चौकी खोली जाएगी। सिटी चौकी बनने से जहां शहर में यातायात व्यवस्था मजबूत होगी, वहीं चोरी, लूटपाट, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। यही नहीं सिटी चौकी बनने से पुलिस थाना नालागढ़ का बोझ भी काफी हद तक कम होगा। इस संबंध में जिला पुलिस प्रमुख ने नगर परिषद नालागढ़ से पुलिस चौकी के लिए जगह मुहैया करवाने को कहा है। जिस पर परिषद ने जल्द ही अपनी बैठक बुलाकर इस पर निर्णय लेने की बात कही है।
गजब : इस फैमिली कोर्ट ने सुनाया बड़ा आदेश — बेरोजगार पति को गुजारा भत्ता दे पत्नी
जिला पुलिस द्वारा भेजे गए पत्र में परिषद से कहा गया है कि बहुत समय पहले शहर में चौकी चलती थी। एसपी रोहित मालपानी ने पत्र में कहा है कि शहर में ही ऐसा स्थल फिर से मुहैया करवाए, जिसमें रसोईघर, स्नानागार व शौचालय आदि की सुविधा उपलब्ध हो, जहां से चौकी का संचालन सही तरीके से हो सके। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि नालागढ़ शहर में अस्थायी तौर पर चौकी खोलने के लिए परिषद को स्थान उपलब्ध करवाने के लिए पत्राचार किया गया है। यदि स्थल उपलब्ध हो जाएगा तो पुलिस चौकी खोल दी जाएगी।
हिमाचल की खबरें मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से शहर में पुलिस चौकी खोलने के लिए उन्हें पत्र मिला है। इस जल्द ही बैठक आमंत्रित की जाएगी, जिस पर निर्णय लिया जाएगा।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS