HomeAccidentहल्द्वानी ब्रेकिंग : काठगोदाम -हल्द्वानी रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक पर मिली...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : काठगोदाम -हल्द्वानी रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक पर मिली टैक्सी चालक कटी हुई लाश

हल्द्वानी। यहां ट्रेन की चपेट में आकर भोटिया पड़ाव निवासी टैक्सी चालक एक व्यक्ति मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS

अनुमान लगाया जा रहा है की काठगोदाम से देहरादून के बीच चलाने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। इसकी वजह यह है कि शव मिलने से कुछ देर पहले ही ट्रैक से जं शताब्दी गुजरी थी। मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम और हल्द्वानी स्टेशनों के बीच आर्मी गेट के पास 84-1/2 के पास एक व्यक्ति का शव मिलने पर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दी। घटना तकरीबन पौने 6 बजे जे आसपास की है। सूचना पर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान भोटिया पड़ाव क्षेत्र निवासी जगदीश चौहान पुत्र मुन्नीलाल के रूप में हुई । लगभग 42 वर्ष जगदीश टैक्सी ड्राइवर था। परिवार में उसके पत्नी और दो बच्चे हैं। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments