रुद्रपुर। हल्द्वानी में पिछले कई सालों से रहकर टाटा मैजिक सवारी वाहन चलाने वाले एक युवक की बरेली से आते समय पुलबट्टा के पास तबीयत खराब हो गई। जब तक उसे जिला चिकित्सालय रुद्रपुर लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक का नाम राजू अहमद बताया गया है। राजू पिछले एक अरसे से हल्द्वानी में रह रहा था। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी । मृतक का छोटा भाई रुद्रपुर पहुंच गया है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




