HomeAgricultureरामनगर न्यूज : धान खरीद केंद्रों में अव्यवस्था पर भड़का कांग्रेसियों का...

रामनगर न्यूज : धान खरीद केंद्रों में अव्यवस्था पर भड़का कांग्रेसियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

रामनगर। रामनगर, पीरुमदारा, मालधन धान क्रय केंद्रों में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में रामनगर कांग्रेसजनों ने धान क्रय केंद्रों में विरोध प्रदर्शन कर किया। जिसके बाद तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी रामनगर से वार्ता कर रामनगर में धान क्रय केंद्रों में हो रही गड़बड़ी एवं अनियमितताओं को तुरंत दूर करने के लिए कहा। रणजीत रावत ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी जो काला कानून लाई है जिससे किसानों के आगे समस्याएं पैदा हो गई हैं। किसानों का धान पहले तो तुल ही नहीं रहा है तुल रहा है तो बहुत कम तुल रहा है। एमएसपी इस सरकार ने जी घोषित की है। क्यूंकि कानून में तो उसको रखा नहीं है, लेकिन जो घोषित की है। उस पर धान नहीं खरीदा जा रहा है। कॉल सेंटर बहुत कम बनाए गए हैं, रामनगर विधानसभा के अंतर्गत केवल तीन तोल सेंटर बनाए गए हैं। एक कृषि मंडी समिति रामनगर में एक पीरुमदारा में एवं एक मालधन में बनाया है। उन्होंने कहा कि आज रामनगर कांग्रेस जन तीनों तोल सैंटरों में होकर होकर आये हैं। किसान कह रहे हैं हमें 4455 दिन हो गए हैं, लेकिन तौल नहीं हो रही है। एक सेंटर पर रोज केवल 500 कुंटल की तौल हो रही है। और उस पर भी किसी सेंटर पर पटवारी का सर्टिफिकेट अलग मांगा जा रहा है खाता खतौनी अलग मांगी जा रही है, पेमेंट का पता नहीं है और धान खुल नहीं रहा है केंद्र पर भरकर सीधे कांटा कराके मिल में भेज दिया जा रहा है, जिसमें बहुत बड़ा गोलमाल है। उन्होंने कहा कि हमने मालधन केंद्र में जब पता किया आरएफसी और रेवेन्यू विभाग ने एक लिस्ट दी है किसानों की, उन्हीं किसानों का धान हम तौंलेगे। लेकिन सवाल तो यह है कि रामनगर में 24 वन ग्राम हैं जिनके पास खाता खतौनी ही नहीं है। तो उनका धान कहां जाएगा और बाजार में 1000 से लेकर 1200 से लेकर 1300 रुपए तक बिक रहा है। एमएसपी केवल एक दिखावा है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

काम की खबर : अब घर बैठे पहचानें सीजनल फ्लू और कोरोना के सामान्य अंतर

क्रय केंद्रों में जो होल्डिंग लगाई गई है उप जिलाधिकारी या अन्य किसी के नंबर नहीं है। मोबाइल नंबर लिखा तक नही है। आखिर आदमी जाए तो जाए कहां। विरोध प्रदर्शन प्रकट करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव किशोरी लाल उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नरेश कालिया, महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष सतेस्वरी रावत सभासद विमला आर्य, ममता आर्य, लीलाधर जोशी, जसकार सिंह, सुरेंद्र कुमार, महिपाल सिंह डंगवाल, डूंगर सिंह कनवाल, पंकज सुयाल, महेश पांडे, वीरेंद्र लटवाल, राजू आर्य, महेंद्र आर्य, लक्ष्मण रावत, बाली राम, धीरज सती, कन्नू जोशी, गुड्डू जोशी, आशुतोष पांडे, भुवन शर्मा, मोहम्मद अजमल, गिरधारी लाल, दीपक भट्ट, अनिल अग्रवाल खुलासा, अतुल अग्रवाल, दीपक मसीह, किशोर लाल, अजय मेहता, कैलाश त्रिपाठी, विजय नेगी, जावेद खान, नदीम कुरेशी आदि लोग मौजूद रहे।

क्रिएटिव न्यूज एक्सप्रेस की खबरों को अपने मोबाइल पर पाने के लिए लिंक को दबाएं

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments