HomeRailwayबरेली : महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए चला "मेरी सहेली" अभियान

बरेली : महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए चला “मेरी सहेली” अभियान

बरेली। रेल गाडियों में महिला यात्रियों की सुरक्षा पर रेलवे बोर्ड ने विशेष सतर्कता रखने के निर्देश पर इज्जतनगर मंडल में भी “मेरी सहेली” अभियान रेल सुरक्षा बल द्वारा चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला यात्रियों के बीच यात्रा के दौरान सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना तथा महिला यात्रियों की सुरक्षा एंव संरक्षा को प्रधानता दी गयी है। रेल सुरक्षा बल में तैनात महिला अधिकारी व महिला बल सदस्य महिला यात्रियों के यात्रा प्रारम्भ होने वाले स्टेशन से गंतव्य स्टेशन तक निगरानी कर सभी कोचों में जाकर हेल्प लाइन संख्या 182 के बारे में उद्घोषणा करेंगी तथा जानकारी देगीं कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि की संभावना होने पर सुरक्षा हेल्प लाइन संख्या 182 पर काल करें। आपको तत्काल रेल सुरक्षा बल द्वारा सहायता प्रदान की जायेगी। इस अभियान से जुड़ी टीम अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की पहचान कर उनका कोच व सीट संख्या नोट करेंगी तथा गंतव्य स्टेशन तक उनके संपर्क में रहेंगी और उनके गंतव्य स्टेशन पहुंचने पर महिला यात्रियों से प्रतिक्रिया एकत्रित कर फीडबैक मंडल सुरक्षा नियन्त्रण कक्ष को भेजेगीं।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

मेरी सहेली अभियान के अंतर्गत मंगलवार को फर्रूखाबाद स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल के निरीक्षक नेतृत्व में एक महिला उप निरीक्षक एवं महिला आरक्षियों की टीम के साथ गाडी संख्या 04723 कलिंदी एक्सप्रेस के कोचों में जाकर अभियान से संबंधित प्राप्त दिशा-निर्देशों के अंतर्गत महिला यात्रियों से संपर्क कर उनको जागरूक किया गया। महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दैनिक महिला यात्रियों को सम्मिलित करते हुए एक व्हाटसएप् ग्रुप भी बनाया गया है जिसकी एडमिन रेल सुरक्षा बल की महिल कर्मी है। इसी क्रम में इज्जतनगर मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी अभियान चलाया जा रहा है जिससे भयमुक्त एंव सुरक्षित यात्रा महिला यात्री कर सकें।

कनाडा से पुलिस को आया ई मेल और यहां रुक गई युवक की शादी, पढ़िए क्या है पूरा मामला

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments