हल्द्वानी। यहां के आशुतोष पंत को पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) नियुक्त किया गया है। वे आज पदभार ग्रहण कर सकते हैं। 29 साल की सेवा में कई सम्मान व पुरस्कार हासिल कर चुके आशुतोष पंत वर्तमान में इरकॉन के मुख्य महाप्रबंधक विद्युत पद पर तैनात हैं। इससे पहले वह उत्तर रेलवे में एडीआरएम फिरोजपुर, सतर्कता विजिलेंस गोरखपुर, पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में सीनियर डीईई पदों पर रह चुके हैं। वर्ष 2016 में वह रेल मंत्री से राजभाषा सम्मान पा चुके हैं।
रुद्रपुर ब्रेकिंग ; तमंचे और 5 जिन्दा कारतूसों के साथ एक गिरफ्तार
उनकी इस उपलब्धि के लिए परिजनों व सहकर्मियों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।
हल्द्वानी के हीरानगर निवासी आशुतोष पंत का जन्म खटीमा में हुआ। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई शहर के निर्मला कॉन्वेंट व नैनीताल के बिड़ला विद्या मंदिर से की। इंजीनियर की डिग्री प्रतिष्ठित संस्थान बिट्स पिलानी से ली। वर्ष 1989 में इंजीनियरिंग सर्विसेज एक्जामिनेशन में सफलता हासिल की और 1991 में रेलवे विभाग में नौकरी ज्वाइन की।
क्रिएटिव न्यूज एक्सप्रेस की खबरों को अपने मोबाइल पर पाने के लिए लिंक को दबाएं
29 साल की सेवा में कई सम्मान व पुरस्कार हासिल कर चुके है। इससे पहले वह उत्तर रेलवे में एडीआरएम फिरोजपुर, सतर्कता विजिलेंस गोरखपुर, पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में सीनियर डीईई आदि पदों पर रह चुके हैं।

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!
उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।
पूरी खबर पढ़ें







