ब्रेकिंग न्यूज : बड़ागाम सीआरपीएफ़ कैम्प पर आतंकी हमला, एक जवान घायल, सेना ने की आतंकियों की घेराबंदी

0
छात्रा की संदिग्ध मौत
छात्रा की संदिग्ध मौत

जम्मू। कश्मीर के बडगाम में आतंकियों ने सीआईएसएफ शिविर में ग्रेनेड फेंका है जिसमें एक जवान घायल हो गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पूरा देश इस समय कोरोना वायरस से लड़ रहा वहीं कश्मीर में सुरक्षा बल आतंकियों के मंसूबे को नाकाम करने में जुटे हैं। बीते 24 घंटों के भीतर हंदवाड़ा में ये दूसरी मुठभेड़ है। रविवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों को आतंकियों का इनपुट 6 दिन पहले 28 अप्रैल को सबसे पहले मिला था। तभी से जवान उनके पीछे पड़े थे। इस ऑपरेशन में 21-राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा शहीद हुए। कर्नल आशुतोष कई सफल ऑपरेशन के हिस्सा रहे थे।
मुठभेड़ में शहीद सुरक्षाकर्मियों में 21 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, नायक राजेश, लांस नायक दिनेश के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर काजी पठान हैं। हालांकि इस पूरे मुठभेड़ में सुरक्षा कर्मी नागरिकों को बचाने में सफल रहे।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS