HomeUttarakhandNainitalरामनगर ब्रेकिंग : लॉकडाउन में निकाले गये रिजॉर्ट कर्मियों की बहाली

रामनगर ब्रेकिंग : लॉकडाउन में निकाले गये रिजॉर्ट कर्मियों की बहाली

ADVERTISEMENTS

रामनगर। इनफिनिटी रिजोर्ट प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को बहाली के पत्र देकर नौकरी पर बहाल कर दिया है। रिजोर्ट उपाध्यक्ष कालिंदी पास्ता के हस्ताक्षर से जारी पत्र में पुराने आदेश को निरस्त करते हुए कर्मचारियों को फिर से काम पर बुलाया गया है। गौरतलब है कि ढिकुली स्थित इनफिनिटी रिजोर्ट ने 28 अप्रैल को अपने 51 कर्मचारियों को टर्मिनेशन लैटर देकर नौकरी से बाहर कर दिया है। जिसके बाद जिला प्रशासन और कोतवाली में इसके खिलाफ शिकायत की गई। श्रम विभाग ने कड़ा रुख दिखाकर रिजोर्ट प्रबंधन को नोटिस जारी करके श्रमिकों को काम पर वापिस लेने को कहा था। जिसके बाद रिजोर्ट ने कर्मचारियों को वापिस लेने का आश्वासन दिया था। सोमवार सुबह रिजोर्ट प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को बहाली पत्र सौंप दिए हैं। बहाल कर्मचारियों ने उनकी पैरवी में लगे भाजपा नेता गणेश रावत, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, जिला प्रशासन, पुलिस, मीडिया और श्रम विभाग का आभार जताते हुए रिजोर्ट प्रबंधन को धन्यवाद दिया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments