HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : मंगलपड़ाव में बेलवाल भोग के स्टोर का उद्घाटन, इंदिरा,...

हल्द्वानी न्यूज : मंगलपड़ाव में बेलवाल भोग के स्टोर का उद्घाटन, इंदिरा, दुम्का, दुर्गापाल, रौतेला और बेला सहित दर्जनों ने दी शुभकामनाएं

हल्द्वानी। मंगलपड़ाव, बरेली रोड पर लक्ष्मी शिशु मंदिर के पास गायत्री फ्लोर मिल का बेलवाल भोग स्टोर खुल गया है। आज कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश बेलवाल की माता जी व ताई जी ने विधि विधान से पूजा पाठ के साथ प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। इस मौके पर बेलवाल भोग परिवार को शुभकामनाएं देने के लिए सदन में नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश, लालकुआं के विधायक नवीन दुम्का, लालकुआं के पूर्व विधायक हरीशचंद्र दुर्गापाल, व नगर निगम के मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला समेत दर्जनों गणमान्य नागरिकों ने प्रतिष्ठान में आकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTSAd

आज सुबह 11 बजे मुकेश बेलवाल की माता जी श्रीमती माधवी देवी, व उनकी ताई जी श्रमती सीमा बेलवाल ने पूजा पाठ के बाद प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तौलिया, उनके पति व भाजपा नेता प्रमोद तौलिया पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमित्रा प्रसाद सहित दर्जनों लोगों ने प्रतिष्ठान पहुंच कर बेलवाल परिवार को शुभकामनाएं दींं।

मुकेश बेलवाल ने बताया कि बेलवाल भोग स्टोर में आटा, काढ़ा,दालें, सूजी,मसाले, खड़ा मसाला व गेंहू व मडुवे का आटा आदि बेलवाल भोग के उत्पाद बेचे जाएंगे। इस मौके पर कंपनी के प्रबंध निदेशक मुकेश बेलवाल, उनकी धर्मपत्नी अनीता बेलवाल, उनके बड़े भाई चंदन बेलवाल, बेलवाल भोग स्टोर के प्रबंधक पंकज बेलवाल व उनकी पत्नी पूनम बेलवाल आदि भी उपस्थित थे।

किच्छा : नारायण दत्त तिवारी की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

इस नवरात्र पर कीजिए कुमाऊं की देवियों के दर्शन सीएनई के साथ

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments