सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद की नगर इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कल 18 अक्टूबर रविवार को प्रातः 10 बजे सुनीता वेंकट हाल, माल रोड अल्मोड़ा में होगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश चन्द्र मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार डिमरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी भागीदारी करेंगे। अल्मोड़ा जनपद की सभी नगर एवं कस्बे की इकाईयों के अध्यक्ष, महामंत्री भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष व अल्मोड़ा प्रभारी किशन गुरूरानी ने नगर के समस्त व्यापारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।