HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : लक्ष्मेश्वर दुर्गा समिति को समर्पित किया नव निर्मित कक्ष, विस...

अल्मोड़ा : लक्ष्मेश्वर दुर्गा समिति को समर्पित किया नव निर्मित कक्ष, विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने किया लोकार्पण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां चल रहे लक्ष्मेश्वर दुर्गा महोत्सव कार्यक्रम में विधायक निधि द्वारा निर्मित तीन लाख की लागत के जन मिलन केन्द्र कक्ष का लोकार्पण मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया। यह कक्ष दुर्गा पूजन कार्यक्रम हेतु नव दुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर को समर्पित किया। विधायक ने दुर्गा समिति के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए समिति सदस्यों को बधाई दी। उन्होने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किये जायेंगे। क्षेत्रवासियों की मांग पर आबादी क्षेत्र से गैस गोदाम भण्डार कक्ष को अन्यत्र स्थापित करने का आश्वासान दिया। साथ ही साथ गैस गोदाम लिंक रोड ऒर रानीधारा सड़क मार्ग निर्माण को भी शीघ्र प्रारम्भ करने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, कैलाश गुरूरानी, डीसीबी निदेशक विनीत बिष्ट, सभासद मनोज जोशी, नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुशील साह, संजय बिष्ट, चन्दन बहुगुणा, अमन नज्जौन आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका सभासद अमित साह मोनू एवं संचालन समिति संयोजक त्रिलोचन जोशी ने किया। इस अवसर पर समिति द्वारा मुख्य अतिथि एवं अतिथियों को अंग वस्त्र एंव प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समिति के महासचिव सुनील कर्नाटक, यजमान नमित जोशी, उपाध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय, हर्षवर्धन जोशी, विनय पाण्डेय, विक्रम साह, शेर सिंह बिष्ट, भावेश पाण्डेय, वीरेन्द्र जीना, दीपक साह, विजय पाण्डेय, धीरेन्द्र रॊतेला, सहित अनेक लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments