HomeAccidentब्रेकिंग नालागढ़: खरूनी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने 3 कुचले, एक...

ब्रेकिंग नालागढ़: खरूनी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने 3 कुचले, एक की मौत

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

नालागढ़। नेशनल हाईवे 105 बद्दी – नालागढ़ मार्ग पर स्थित खरूनी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखा गया। देर रात बद्दी साइड से एक ट्रक बड़ी तेज रफ्तार से आया और खरूनी के पास खड़े तीन लोगों को ट्रक ने बुरी तरह से टक्कर मार दी ।

ADVERTISEMENTSAd

हादसे में एक व्यक्ति की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग हादसे में गंभीर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि इस हादसे से कुछ देर पहले इसी जगह पर पहले एक टेंपो व निजी बस में टक्कर हुई थी और दोनों में समझौता हो गया था। जैसे ही सभी लोग मौके से जाने लगे तो वहीं पर बद्दी साइड से एक तेज रफ्तार ट्रक आया और उसने तीन लोगों को टक्कर मार दी ।

हिमाचल की खबरें मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें

हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई जबकि 2 घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल नालागढ़ में भर्ती करवाया गया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे नाले में जा फंसा। जिसे क्रेन की मदद से निकाला जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments